रांची के चुटिया में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो आज ,4:30 बजे से चुटिया से नामकुम जाने वाले रस्ते बंद.

0
amit shah

आज गृह मंत्री अमित शाह रांची में हैं. वह रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के लिए रोड शो करते दिखेंगे.और लोगो से मतदान करने की अपील करेंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.रोड शो को लेकर जगह-जगह मंच बनाये जा रहे हैं. अमित शाह का रोड शो चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौक से होते हुए सरस्वती शिशु विघा मंदिर तक होगा. गूह मंत्री कुल एक घंटे तक रोड शो करेंगे. लेकिन चुटिया से नामकुम जाने वाले को 4:30 से बंद कर दिया जायेगा. अमित शाह के रोड शो के समाप्त होने के कुछ देर बाद यानी कि 6:45 में रोड खोला जायेगा.अमित शाह के 1.5 किमी लंबे रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.सुरक्षा को लेकर गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके का निरीक्षण किये थे . रोड शो के रास्ते में दोनों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है. रोड शो के बाद अमित शाह शाम 7:00 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here