राँची: आज मोरहाबादी मैदान से स्वीप राँची की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया गया है। यह साइकिल रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक, फिरयालाल चौक होते हुए सुजाता चौक और फिर वापस मोरहाबादी मैदान तक की गई।इस रैली में रांची संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री डीएस रमेश, व्यय प्रेक्षक श्री विरेंद्र कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी स्वीप राँची दिनेश कुमार यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं राँची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने हिस्सा लिया। सभी पदाधिकारियों द्वारा रांची के मतदाताओं से 25 मई 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की गई।




