राष्ट्रीय जनता दल ने एक बड़े समाज वादी नेता को खो दिया। पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह दल के ब्रह्मा थे। उन्होंने एमस दिल्ली में अंतिम सांस ली। नेता होने के साथ ही वो हमेशा गरीबों की सेवा किया करते थे। इस बात की सबूत भी जाते हुए वो दिखा गए कि उन्हें श्री लालु प्रसाद यादव से कितना लगाव था। उन्होंने अंतिम विदाई से पहले चिट्ठी लिख कर अपने भीतर की भावनाओं से औगत कराया। जिसमे उन्होंने कहा की आप कहीं भी नही जाएंगे। यह लगाव ही था कि जाते समय नेता को दुख न हो इस तरह अचानक इस्तीफा की बात कर अपनी ओर से मोह भंग करने हेतु प्रयास किया।
सरल नेक स्वभाव विचारों के धनी कलम से मजबूत प्रोफेसर रह चुके सिद्धांत वादी निडर सीधी बात खरा बोलना उनका स्वाभाव था। देश के लिए बड़ी छती है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। दुख की इस बेला में हज़ारीबाग़ जिला राजद अध्यक्ष संजर मलिक एवं राजद के रघुनाथ कुमार राणा, शत्रुधन राम, बसंत नारायण मेहता, लतीफ अंसारी, कमल गोप, राजनाथ यादव, चुरामन गोप,सुनील सिंह, सुरेंद्र राम, अमीन अंसारी, अस्मत अंसारी, सबीर अंसारी, निरज प्रसाद यादव, जोगेश्वर राम,मिर्तुंजय पांडे आदि नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



