राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनका किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। इस बात की जानकारी उनका इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद ने शनिवार को दी।
डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि किडनी फंक्शन कब बिगड़ेगा इस पर अनुमान लगाना मुश्किल है। उनकी स्थिति ठीक नहीं है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दे दिया है। बता दें कि चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू यादव राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची में भर्ती हैं।
दरअसल, उनकी किडनी का क्रिएटिनिन लेबल लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो उन्हें डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ सकती है। लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद बहुत चिंतित और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्वास्थ्य की जानकारी रिम्स प्रबंधन और सरकार को दे दी गई है। ranjana
Lalu Prasad Yadav's kidney function can deteriorate any time. It's difficult to predict. It is obviously alarming & I've given it in writing to authorities: Dr Umesh Prasad, doctor treating RJD chief Lalu Yadav who is admitted at Rajendra Institute of Medical Sciences, Ranchi pic.twitter.com/6M5GNKSAFW
— ANI (@ANI) December 12, 2020



