रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) चुनाव से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन का करने वाली है. 28 सितंबर को चतरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद पार्टी 29 सितंबर को भी पलामू जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के झारखंड प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत अन्य कई नेतागण कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.




