लातेहार: SDPO लातेहार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर 13 कांडो के वांछित JJMP उग्रवादी 05 लाख के ईनामी सबजनल कमांडर शिवराज सिंह को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक लातेहार को सूचना मिली थी कि लातेहार थाना क्षेत्र के ग्राम दुबिया के फुटबॉल ग्राउंड में सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह फुटबॉल मैच देख रहा है।




