पीएम की अपील पर संजय सेठ का फैसला ”अब बाइक और स्कूटी से सफ़र करूँगा”

0
Sanjay Seth

रांची: वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है।प्रधानमंत्री के इस संदेश को आत्मसात करते हुए आज से सांसद संजय सेठ ने भी एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल की है। अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में कटौती की है। साथ ही यह संकल्प लिया है कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम प्रवास बाइक एवं स्कूटी से ही करें। संजय सेठ ने कहा,मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि ईंधन की खपत को यथासंभव कम किया जाए और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित किया जाए। संजय सेठ ने रांचीवासियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पेट्रोल और डीजल की बचत के इस अभियान से जुड़ें।संजय सेठ ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान को जनआंदोलन बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here