रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में झारखंड की संस्कृति, सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित झांकियां निकाली गईं।परेड निरीक्षण के बाद राज्यवासियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म विभूषण दिए जाने पर खुशी जताई और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।समारोह में राज्यपाल ने सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया। आईपीएस प्रभात कुमार (आईजी विशेष शाखा), एएसआई श्याम कुमार(देवघर जिला बल),एएसआई नौशाद अली (बोकारो जिला बल),आईपीएस अश्विनी कुमार सिन्हा (डीआईजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं झारखंड),इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी (रांची जिला),सिपाही सचिन सुब्बा( झारखंड जगुआर),सिपाही राजू कुमार छेत्री (झारखंड जगुआर),दारोगा गणेश चंद्र पान को विशिष्ट कार्य के लिए पदक मिला.




