गणतंत्र दिवस 2026 पर झारखंड के दो IPS सहित 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित

0
IPS officers Anoop Birathare and Patel Mayur Kanaiyalal

रांची : गणतंत्र दिवस 2026 पर झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के 2 आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की है। डीएसपी संजय कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PSM) मिला है, जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (MSM) से सम्मानित किया जाएगा।11 पुलिस कर्मियों में आईपीएस अनूप बिरथरे,आईपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल,डीएसपी संजय कुमार,हेड कांस्टेबल कृष्णा क्षेत्री,हेड कांस्टेबल अरुण ओझा,हेड कांस्टेबल मार्कस संवार,कांस्टेबल जयदेव प्रधान,कांस्टेबल जेनेट मार्गरेट लकड़ा,कांस्टेबल कुमुदनी कुजूर,कांस्टेबल सुफल ओरिया,कांस्टेबल वसीम अख्तर शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here