Removed from job singer Neha’s husband, CM Yogi said “Baba Ba Na in UP”
‘यूपी में का बा’ गाना गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेहा के पति हिमांशु मशहूर कोचिंग इंस्टिट्यूट दृष्टि IAS में पढ़ाते थे, मगर अब इंस्टिट्यूट ने उनसे इस्तीफ़ा मांग लिया है। नौकरी से हटाए जाने पर नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह ने अपने बयान में कहा है कि मुझसे इस्तीफा मांगा गया था, मैंने दे दिया। नेहा को मिले नोटिस से इसका शायद ही कोई संबंध हो। उन्होंने ट्वीट किया ये बात तथ्यात्मक रूप से एकदम सही है कि मुझसे दृष्टि संस्थान की तरफ से दो दिन पहले इस्तीफा मांगा गया था और मैंने कल अपना इस्तीफा दे दिया है, पर इस बात का नेहा को नोटिस दिए जाने से शायद ही कोई संबंध हो। एक अध्यापक और एंप्लॉयर के रूप में विकास दिव्यकीर्ति सर का व्यवहार मेरे प्रति हमेशा स्नेहपूर्ण रहा है, और में बिल्कुल नहीं चाहता कि मेरे इस्तीफे को मुद्दा बनाकर उनकी छवि धूमिल की जाए.विनम्र निवेदन है, ऐसा मत कीजिए।
‘उत्तर प्रदेश में का बा, आरे बाबा बा ना ‘
वहीँ दूसरी तरफ UP CM ने नेहा के गाने पर जवाब देते हुए कहा है ”UP में बाबा बा ना”। यूपी विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग कहते हैं कि ‘उत्तर प्रदेश में का बा, आरे बाबा बा ना,’ उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ नहीं करते हैं उससे भी परेशान है लोग, परेशानी तो हर व्यक्ति की समझी जा सकती है. इस पर सदन में जोर-जोर से ठहाके लगने लगते हैं. सीएम योगी के इस बयान के लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा गाने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
Removed from job singer Neha’s husband, CM Yogi said “Baba Ba Na in UP”
इसे भी पढ़े : रांची: आवास का घेराव करने जा रहे थे सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, पुलिस ने रोका



