रांची: आधीरात को मेन रोड में पसरा मातम, 2 की मौत ,2 गंभीर

0

Ranchi: Panic in the road on the main road at midnight, 2 dead, 2 serious

रांची: राजधानी में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार में आ रही कार ने स्कूटी चालक को धक्का मार दिया। इस घटना में स्कूटी चालक मो. शमशाद, कार चालक शिवांश कुमार की मौत हो गयी। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती दो मासूम आठ वर्षीय मोहम्मद जैद और दस वर्षीय जिकरा परवीन की हालत गंभीर हैं। कार और स्कूटी के बीच ये जबरदस्त टक्कर मेन रोड अंजुमन प्लाजा के सामने हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी दो हिस्सों में बँट गया। दरअसल शमशाद अपने बेटे जैद और बेटी जिकरा के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे , रात के करीब एक बजे एक ही स्कूटी पर तीनों सवार होकर अंजुमन प्लाजा से घर जाने के लिए निकले। इसी दौरान अंजुमन मार्केट के सामने रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया।

Ranchi: Panic in the road on the main road at midnight, 2 dead, 2 serious

इसे भी पढ़े : रांची: आवास का घेराव करने जा रहे थे सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, पुलिस ने रोका

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here