रांची: आवास का घेराव करने जा रहे थे सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, पुलिस ने रोका

0

Ranchi: Community health officer was going to lay siege to the house, police stopped

रांची: आज राज्यभर के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच रहे थे। लेकिन पुलिस के कारण वे जाकिर हुसैन पार्क से आगे नहीं बढ़ पाए।जिसके बाद राजभवन के पास ही उन्होंने धरना दे दिया। इससे पहले इन्होंने 23 फरवरी को नेपाल हाउस सचिवालय का घेराव किया था। इसके बाद शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों द्वारा डोरंडा स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव किया गया था। दोनों दिन मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर प्रदर्शन बेअसर रहा। पिछले तीन दिनों से पलामू, लातेहार, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां सहित कई किलोमीटर की दुरी तय कर रांची आकर CHOs प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

Ranchi: Community health officer was going to lay siege to the house, police stopped

इसे भी पढ़े : रांची: आधीरात को मेन रोड में पसरा मातम, 2 की मौत ,2 गंभीर

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here