झारखंड में 170 वन क्षेत्र पदाधिकारी और 78 सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती

0
jssc

झारखण्ड : अगर आपके पास कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति शास्त्रत, स्सायन विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ शास्त्रत, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान में से किसी एक में स्नातक या सिविल, मैकेनिकल व केमिकल में इंजीनियरिंग डिग्री है तो झारखंड में 170 वन क्षेत्र पदाधिकारी और 78 सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती पर आवेदन के लिए आप योग्य हैं। इसके अलावा वन क्षेत्र पदाधिकारी की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है वहीं झारखण्ड सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है। जबकि वन क्षेत्र पदाधिकारी का वेतन 9300-34800 (ग्रेड पे 4200) (लेवल-6) होगा.प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। दो घंटे की परिक्षा में सामान्य अध्ययन का पेपर 150 अंकों का होगा। ये तभी होगा जब रिक्ति के दस गुना से ज्यादा आवेदन होंगे नहीं तो दस गुना से कम अभ्यर्थी होने पर सीधे मुख्य परीक्षा होगी। 18 अगस्त की पहली पाली में वन क्षेत्र पदाधिकारी की और दूसरी पाली में सहायक वन संरक्षक के लिए प्रारंभिक परीक्षा ली जाएंगी। 29 जुलाई-10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन और 11 अगस्त तक परीक्षा शुल्क की तारीख है। बता दें कि JSSC ने गुरूवार को ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here