पाकुड़: जिले के सदर प्रखंड के नगरनबी और झिकरहट्टी गांव के ग्रामीणों के बीच हुई बमबारी और गोलीबारी मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया है। सभी आरोपी मुफसिल थाना क्षेत्र के झिगरहट्टी निवासी हैं इन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है। गिरफ्तार लोगों में मेनारुल शेख, मंसूर शेख, नसीबुल शेख, अखिरुल शेख और महबूब आलम हैं। एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों से दो गांवों के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में बमबारी और गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया था। इस मामले में मालपहाड़ी ओपी और मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि ये लोग पुनः किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे जिसे नाकाम कर दिया गया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।




