RCB कप्तान विराट कोहली ने शेयर की ‘पूल फोटो’, वरुण धवन ने किया धांसू कमेंट जानिए फिर क्या मिला जवाब

0

Virat Kohaliइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) अपना पहला मैच 21 सितंबर को खेलेगी। टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल में आराम फरमाते हुए फोटो शेयर की है, जिस पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने जबर्दस्त कमेंट किया। वरुण के कमेंट पर विराट भी अपनी हंसी रोक नहीं सके और एक्टर को जवाब भी दिया।
विराट ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, और कैप्शन में लिखा, ‘कल एक अच्छा दिन पूल में।’ इस पर वरुण धवन ने आग वाले इमोटिकॉन के साथ लिखा ‘Ripped’, इस पर विराट ने जवाब में लिखा, ‘वरुण धवन हाहाहा! आप कैसे हैं सर?’ विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण फिल्म में साथ काम कर चुके हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। विराट और वरुण भी आपस में अच्छे दोस्त हैं। आरसीबी टीम अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है और कप्तान विराट का मानना है कि इस बार टीम काफी संतुलित है और खिताब अपने नाम कर सकती है।
Ranjana pandey