रांची की बेटी सृष्टि सिंह स्टार प्लस के ‘चाशनी’ में निभा रही मुख्य भूमिका,संत जेवियर से किया है ग्रेजुएशन,जानिए सफलता की कहानी

0

रांची : छोटे शहरों से भी होनहार कलाकार अब फिल्मी पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा की हो हुआ है झारखंड की राजधानी रांची की बेटी सृष्टि सिंह जो स्टार प्लस के डेली सोप चाशनी में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।शो के लिए सृष्टि के सेलेक्शन से परिवार के सदस्य काफी खुश हैं।अपनी इस सफलता के जरिए सृष्टि ने रांची का भी नाम रोशन किया है।सृष्टि के पिता संजय सिंह जो की रांची आकाशवाणी के सीनियर अनाउंसर है. उन्होंने बताया कि सृष्टि काफी मेहनती लड़की है, शुरू से ही उसका मन बॉलीवुड की तरफ था.इसके लिए काफी कड़ी मेहनत की व जगह-जगह जाकर कई ऑडिशन भी दी. सृष्टि लगातार चार सालों से ऑडिशन दे रही थी पर आज जाकर यह सफलता मिली है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। बता दें कि ‘चाशनी’ दो बहनों की कहानी है जो बाद में सास और बहू बनीं। अमनदीप सिद्धू ने चांदनी की भूमिका निभाई है, जो एक फायर फाइटर है, जबकि रोशनी उसकी छोटी बहन है, जिसे सृष्टि ने निभाया है। कुछ परिस्थितियों के कारण रोशनी बड़ी बहन चांदनी की सास बन जाती है।सृष्टि ने साझा किया: “‘चाशनी’ दो बहनों चांदनी और रोशनी की एक मुड़ी हुई कहानी है, जो एक घटना के कारण सास और बहू बन जाती हैं। निभाना एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है। अपने पहले ही शो में मुझे एक सास की भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है, यह एक अलग और चुनौतीपूर्ण अनुभव है। इसके साथ ही अमनदीप सिद्धू भी सीरियल में लीड रोल में हैं, इन दोनों बहनों के बीच लड़ाई कारण भी बनेंगे। चाशनी सीरियल स्टार प्लस पर 9 मार्च से रात 11 बजे से स्टार प्लस पर टेलिकास्ट हो गया है जो कि सोमवार से रविवार प्रसारित किया जाता है। वहीँ शिक्षा कि बात करें तो सृष्टि ने रांची के उरसलाइन विद्यालय से स्कूलिंग की व संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. इसके बाद बंगाल इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस स्कूल कोलकाता से एमबीए की डिग्री हासिल की है। फिर डिग्री लेने के कुछ महीनों बाद एयर होस्टेस बन गई व कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शामिल रही. वहीं सृष्टि 2015 में झारक्राफ्ट का खिताब भी जीत चुकी है। सृष्टि ने अनुपम खेर अभिनीत फिल्म रांची डायरी में भी एक अहम भूमिका निभाई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here