दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा की मेरे पिता मेरे साथ यौन शोषण करते थे, इस पीड़ा से मेरी माँ, मेरे परिवार की वजह से बाहर आ सकी। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की मेंबर खुशबु सुन्दर ने भी अपने पिता द्वारा यौन शोषण की बात कही थी। दिल्ली महिला आयोग ने अपने बचपन की तीखी यादों को कुरेदते हुए बताया कि उनके पिता चोटी पकड़कर दीवार से लड़ा देते थे। उनके पिता जब घर पर आते थे तो वो बहुत गुस्से में रहते थे और बिना बात के उनकी चोटी पकड़कर दीवार में लड़ा देते थे। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनका खून भी बह जाता था। उन्होंने बताया कि उस दौरान जब उनके साथ गलत हो रहा था तो एक ही बात मन में चलती रहती थी कि कैसे इस सिस्टम को बदलना है और कैसे इन लोगों को सबक सिखाना है।उन्होंने कहा मां और परिवार वालों ने की थी ट्रॉमा से निकलने में मदद की। आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने आगे बताया कि उस बचपन में उनके साथ जो हुआ वो बहुत डरावना था उससे बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल था लेकिन उस वक्त मेरी मां और मेरे बाकी परिवार वालों ने उस ट्रॉमा से निकलने में मदद की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस ट्रॉमा से निकलने में खासतौर पर उनकी नानी और नाना ने बहुत सहायता की थी। मालीवाल ने कहा कि अगर ये सब मेरी मदद ना करते तो आज मैं आप सबके बीच खड़ी होकर इतने बड़े-बड़े काम ना कर पाती।



