रांची : राजधानी के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित केला बागान के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी ये अस्पष्ट है कि ये हत्या है या आत्महत्या। पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।



