रांची : बैंक KYC अपडेट करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

0

रांची : वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली की गोन्दा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कांके डैम साईड फुचका चौक पर कुछ साईबर अपराधी करमाटांड़ जामताड़ा से आये हुए हैं और इनलोगों द्वारा फिसिंग लिंक लोगों को भेजकर बैंक के0वाई0सी0 अपडेट करने का झांसा देकर ठगी करते हैं।दिनांक-21/12/2023 को आन्ध्रप्रदेश के एक व्यक्ति को भी फिसिंग लिंक भेजकर रू0 49999/- की ठगी की गयी है, और इनके द्वारा साईबर क्राईम पोर्टल नम्बर-1930 पर कम्पलेन किया गया था जिनका नंबर प्रतिबिंब पोर्टल से उपलब्ध करायी गयी थी। साईबर अपराधकर्मी की छापामारी एंव गिरफ्तारी हेतु पुलिस बल के साथ डैम साईड फुचका चौक हेतु प्रस्थान किये। छापामारी टीम को सूचना प्राप्त हुई की साईबर अपराधी एक सफेद रंग के कार से डैम साईड से जामताड़ा के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर छापामारी टीम द्वारा मोनफोर्ड स्कूल झीरगा टोली रोड में एक सफेद रंग का कार आता हुआ देखकर टीम के द्वारा उक्त गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी के चालक ने पुलिस बल को देखकर तेजी से गाड़ी को भगाने लगा परंतु छापामारी टीम के द्वारा भाग रहे सफेद रंग के कार गाड़ी को पुलिस बल के सहयोग से रोका गया और गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति को भागने का कारन पुछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिये। तब पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दोनों व्यक्ति का नाम पता पुछने पर क्रमशः 25वर्ष के पवन कुमार मंडल , 26वर्ष के मन्टु कुमार मंडल बताया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here