पूर्वी सिंघभूम:सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत 12 परिवारों को लेकर कारवाई का डीसी ने पदाधिकारी को दिया निर्देश

0

पूर्वी सिंघभूम: सांसद, जमशेदपुर विधुत वरण महतो ने कार्यालय कक्ष में पूर्वी सिंघभूम डीसी से भेंट कर डुमरिया प्रखंड के छोटा अस्ति गांव के 12 परिवारों को ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत करने का मामला संज्ञान में लाया। सासंद के साथ आए पीड़ित परिवार के प्रतिनिधियों को यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस तरह की मानसिकता को हतोत्साहित करने की आवश्यकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कि इस पूरे मामले की जांच करायें तथा गांव वालों को ऐसे कार्य जो विधि संगत नहीं है उसको लेकर समझायें। उसके बावजूद अगर नहीं माने तो नियमानुसार कारवाई करने का निदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here