राँची: टी०पी०सी० के एरिया कमांडर के नाम पर 5 लाख की लेवी मांगने एवं नहीं देने पर मार देने की धमकी देने के दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

0

Ranchi: Two accused arrested red handed for demanding levy of 5 lakh in the name of TPC area commander and threatening to kill him if he did :

राँची: वदी सफदर सुल्तान अंसारी ने पिठौरिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि मोबाईल नं0-9199037288 से टी०पी०सी० के एरिया कमांडर के नाम पर ब्रिक्स फैक्ट्री चलाने के लिए 500000/- (पाँच लाख) रूपये की लेवी मांगने एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पिठौरिया थाना कांड सं0-164 / 22, दिनांक-16.10.22 धारा-387 भा0द0वि0 एवं 17 CLA Act. दर्ज किया गया। राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए पिठौरिया कब्रिस्तान के आगे सरना स्थल के पास लेवी का पैसा लेते हुए रंगे हाथ दो आरोपी 23 वर्षीय मुन्ना उरॉव एवं 19 वर्षीय दीपक उरॉव को लेवी के पैसा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछताछ के दौरान इन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया तथा इनके द्वारा बताया गया कि हजारीबाग के रहने वाले करण उरॉव के द्वारा इन्हें लेवी का पैसा लाने के लिए भेजा था। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों के पास से 12000 /- रूपये नगद, के0टी0एम0-200 एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है.

Ranchi: Two accused arrested red handed for demanding levy of 5 lakh in the name of TPC area commander and threatening to kill him if he did :

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here