रांची:वादी अजय कुमार योगी द्वारा दिनांक 12.12.22 को आवेदन देकर सूचित किये ये धनबाद से बस पकड़कर खादगढ़ा बस स्टैण्ड, संची तथा ऑटो पकड़कर आईटीआई बस स्टैण्ड जाने लगे, न्यू मार्केट चौक के पास पहुँच कर ऑटो ड्राईवर ने इन्हें दूसरे ऑटो वाला से आई०टी०आई० बस स्टैण्ड छोड़ने की बात कर दूसरे ऑटो में बैठा दिया, उक्त ऑटो में पहले से ही दो लड़का बैठा था। फिर ऑटो ड्राईवर वादी को सुनसान रोड में ले गये जहाँ तीनों मिल कर वादी का 1. एक डेल कम्पनी का लैपटॉप 2. एक लैपटॉप डिवाईस जिस पर इनलाईन लिखा हुआ। 3. कपड़ो का बैग 4. 50,000 रू0 नगद 5. रेडमी नोट- 08 कम्पनी का मोबाईल फोन 8. वादी का पर्स इत्यादि सामान इनलोगो द्वारा लूट लिया गया। इस संबंध में वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन देकर कांके थाना काण्ड सं0-320/22 दि0-12.12.22 धारा-392 मा०द०वि० दर्ज किया गया।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, (मु०), प्रथम रॉची के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये घटना स्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि ये लोग वादी को आई०टी०बी०पी० कैम्प रिंग रोड के पास ले जाकर इनसे लुटपाट किया गया था. तत्पश्चात गुप्त सूचना एवं तकनिकी शाखा के मदद से काण्ड में शामिल तीन व्यक्ति को पण्डरा थानान्तर्गत से गिरफ्तारी किया, पुछ-ताछ के दौरान इनलोगों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया तथा इनके पास से लुट के सामान को बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



