रांची: 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है. वह बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में 15 फरवरी को शामिल होंगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा की व्यवस्था तीन लेयर में की गई है.उनकी सुरक्षा में 10 आइपीएस अधिकारी, 20 से अधिक डीएसपी और काफी संख्या में जिला बल के साथ 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी. इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जायेगा. ट्रैफिक की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। काफिले के आगे बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक को धीरे-धीरे खोला जाएगा। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए DSP, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों को प्रमुख सड़कों पर तैनात रहेंगे।




