पलामू: जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के डेवडर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से साईकिल के बदले शिक्षक द्वारा पैसे की वसूली का मामला सामने आया है , इसी सम्बन्ध में एक अभिभावक से पाँच सौ रुपए वसूलते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।एक्स यूजर अजय गुप्ता ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा कि “@DC_Palamu जिला अंतर्गत ऊंटारी रोड प्रखंड के डेवडर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक राम प्रवेश सिंह ने साईकिल दिलवाने के नाम पर विद्यार्थियों से पांच-पांच सौ रूपये की वसूली की मा• मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी कृप्या संज्ञान लें। शिक्षा मंत्री @RamdassorenMLA कृप्या पहल करें।”सीएम सोरेन तक अजय की ये पोस्ट जैसे हि पहुंची सीएम सोरेन ने बिना कोई देरी किए संज्ञान लेते हुए पलामू डीसी को निर्देश जारी कर दिया “@DC_Palamu तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।”




