मंत्री इरफ़ान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से रांची में AIIMS, 5 नए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल सिटी की रखी माँग

0
Irfan Ansari

झारखंड : देश को 2027 तक फाइलेरिया मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से देश भर में फाइलेरिया उन्मूलन MDA अभियान शुरू किया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने ऑनलाइन किया। इसके बाद राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और कई मांगें रखी.स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाना उनकी प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री के समक्ष मंत्री इरफ़ान अंसारी ने रांची में AIIMS, पांच नए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल सिटी की माँग रखी।
मंत्री इरफ़ान का कहना है कि झारखंड को स्वास्थ क्रांती की जरूरत है। मंत्री इरफ़ान ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड पूरी तरह प्रतिबद्ध, हर व्यक्ति तक दवा पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। इसके अलावा उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर मरीज को बेहतर इलाज मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here