राँची SSP: “पूजा समितियां प्रशासन की आंख, कान, नाक और पैर हैं

0

रांची: शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के साथ संयुक्त रूप से DC मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कई अहम दिशा- निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा सभी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी, ड्रोन सर्विलांस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए एवं महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए।यातायात प्रबंधन प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण और पूजा पंडालों के पास पार्किंग जोन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।साफ-सफाई, निर्बाध बिजली, जलापूर्ति, महिला आरक्षियों की तैनाती, बैरिकेडिंग और विसर्जन के लिए वाहनों की मांग को पूरा करने के निर्देश दिए गए।अफवाहों और फेक न्यूज पर रोक के लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

1️⃣ सभी पूजा समितियां फायर सेफ्टी, बिजली लोड और वायरिंग के लिए एनओसी लें।

2️⃣ पंडालों में सीसीटीवी, वॉलिंटियर्स के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य।

3️⃣ विसर्जन वाहनों की फिटनेस जांच और चालकों पर शराब सेवन की सख्त पाबंदी।

4️⃣ लाउडस्पीकर व डीजे का नियमानुसार उपयोग, ध्वनि प्रदूषण से बचें।

5️⃣ सर्वश्रेष्ठ समन्वय वाली पूजा समिति को पुरस्कृत किया जाएगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची ने कहा की “पूजा समितियां प्रशासन की आंख, कान, नाक और पैर हैं। आपका सहयोग शांति व्यवस्था की कुंजी है। बिजली वायरिंग और सुरक्षा को हल्के में न लें। प्रत्येक समिति 5-5 वॉलिंटियर्स की सूची थाना प्रभारी को सौंपे।” डीसी ने कहा दुर्गा पूजा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। आइए, सामाजिक एकता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस उत्सव को भव्य और शांतिपूर्ण बनाएं।जिला प्रशासन 24 घंटे जनता के सहयोग के लिए तत्पर है और सभी विभागीय पदाधिकारी पूजा समितियों के सुझावों पर अमल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here