रांची:मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली चौक तक अतिक्रमण के विरुद्ध RMC की कार्रवाई

0
buldozur

रांची: शहर को अतिक्रमण-मुक्त, जाम-मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.12.2025 को रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम द्वारा मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।यह अभियान क्षेत्र में आम नागरिकों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने, मुख्य सड़कों एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को जाम-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।अभियान के दौरान लगभग 20 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। साथ ही बांस-बल्ली, बेंच एवं अन्य अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः उक्त स्थल पर दुकान लगाने अथवा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ निरंतर एवं सख्ती से जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here