रांची:नववर्ष को लेकर रांची जिला प्रशासन तैयार, पिकनिक स्पॉट्स पर 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक पुलिस बल की होगी तैनाती

0

Ranchi: Ranchi district administration ready for new year, police force will be deployed at picnic spot from December 31 to January 5

रांची: नववर्ष 2023 के अवसर पर पिकनिक को लेकर उत्साहित लोग रांची के सभी फॉल, डैम, पार्क सहित सभी पिकनिक स्पॉट पर अभी से ही भीड़ जमा होने लगी है। ऐसे में 1 जनवरी को पिकनिक स्पॉट पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रांची जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने अभी से ही पुख्ता तैयारी कर ली है।सभी पिकनिक स्पॉट के साथ मुख्य चौक-चौराहों अर्थात 68 स्थान पर पुलिस अधिकारीयों की तैनाती कर दी गई है। 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक ये यहाँ पुलिस बल तैनात रहेगी। पर्यटन स्थल व पार्क आदि आने वाले जगहों में विशेष गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है।कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देशों का पालन एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है।भीड़ के दौरान महिलाओं/युवतियों से छेड़-छाड़ करने वालों पर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Ranchi: Ranchi district administration ready for new year, police force will be deployed at picnic spot from December 31 to January 5

इसे भी पढ़े : निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर SC ने ED को जारी किया नोटिस

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here