रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के द्वितीय चरण में रांची जिला अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र सिल्ली एवं खिजरी में वोटिंग होनी है। जिसके लिए पोलिंग पार्टी रवाना हो रहें हैं जिसे लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा द्वारा मॉनिटरिंग किया गया। कल होने वालें मतदान के लिए मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। आसन्न विधानसभा (आम) निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत रांची जिला में विधानसभा चुनाव के स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु स्थैतिक निगरानी दल (Static Surveillance Team) का गठन किया गया है। जो बनाए गये जाँच चौकी (चेक पोस्ट) पर दिये गये निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करा रहें हैं। इसी क्रम में जिले में स्थैतिक निगरानी दल (Static Surveillance Team) द्वारा लगातार नगद राशि /अन्य मूल्यवान सामग्री / नशीले पदार्थो पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कल देर रात विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।




