मुहर्रम पर्व को लेकर राँची पुलिस की राँची वासियों से अपील

0
muharram

राँची पुलिस ने सभी राँची वासियों से अपील करते हुए कहा है कि -आप सभी राँची जिला वासियों से अपील है कि इस वर्ष मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक मनाएं।जुलूस केवल निर्धारित मार्गों से ही निकालें एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक या भड़काऊ गानों, नारों या भाषणों का प्रयोग न करें।बिजली के तारों एवं पोल से उचित दूरी बनाकर रखें, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।किसी भी समुदाय, धर्म या व्यक्ति विशेष को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक/भड़काऊ टिप्पणी को सोशल मीडिया पर साझा न करें।सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की तथ्यहीन अफवाह या नफरत फैलाने वाली सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों पर राँची पुलिस द्वारा आई.टी. एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।अगर आपको कोई भड़काऊ पोस्ट, वीडियो या संदेश दिखाई दे, तो कृपया तुरंत अपने नजदीकी थाना, राँची पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबर: 8987790664, 9798300836) या डायल 112 पर सूचना दें।आप राँची पुलिस के फेसबुक पेज (ranchipolice) या X (ट्विटर) अकाउंट @ranchipolice पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।राँची पुलिस आप सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है और आशा करती है कि आप मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here