रांची : 3 जुलाई की सुबह 10.40 बजे दिल्ली से रांची आयेंगे. कल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सबसे पहले शंखा-खजुरी हाईवे का उद्घाटन करेंगे तत्पश्चात रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।कल तीन जुलाई को पलामू को गढ़वा से जोड़ने वाली शंखा – खजुरी फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया जाएगा, जो कि ₹1129.48 करोड़ की लागत से 22.73 किमी लम्बा है। करीब 3 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का उदघाटन के बाद नितिन गडकरी मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंत्री ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे.




