रांची : दो स्कूटी चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रांची: दिनांक- 21.12.22 को समय करीब सध्या 06:00 बजे कलालटोली निवासी फैसल अख्तर के द्वारा लोअर बाजार थाना को सूचित किया गया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी जे०एच० 01 ए0एम0 7054 चुरा लिया गया है जिसका हमलोग पीछा किये।उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में थाना प्रभारी लोअर बाजार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कलाल टोली में 1. सादीक कुरैशी एवं 2. सोनू अंसारी उर्फ कामरान को चोरी गयी स्कूटी जे०एच० 01 ए0एम0 7054 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में लोअर बाजार थाना कांड सं0- 370/ 22, दिनांक 21.12.22, धारा- 379/511 / 34 भा0द0वि० दर्ज कर कांड में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here