Ranchi:दिनांक- 17.06.2023 को SSP को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार रखे हुए है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में नेवरी सिरत नगर रिंग रोड के पास योजना बना रहे है। इस आशय का सनहा दर्ज किया तथा वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के दिशा निर्देश में पुलिस अधीक्षक नगर राँची के निर्देशानुसार एक छापेमारी दल का गठन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उक्त टीम के साथ उक्त स्थल के लिये प्रस्थान किये जैसे नेवरी सिरत नगर रिंग रोड पहुंचे तो देखे कि एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन जिसका रजि० नं०- JHOBH 7609 पर तीन व्यक्ति सवार है जिसमें पीछे सीट पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अन्य दो व्यक्ति का विधिवत जमा तलाशी लेने पर आगे सीट पर बैठे व्यक्ति के कमर में छुपाकर रखा एक देशी लोडेड पिस्तौल पाया गया एवं दूसरे व्यक्ति के दाहिने पाकेट में छुपाकर रखा स्टील का धारदार चाकू पाया गया। उक्त दोनों व्यक्ति से उक्त पिस्तौल के कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नही किये तथा कोई संतोषजनक जवाब भी नही दिये तत्पश्चात दोनों व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम आफताब अंसारी (उम्र करीब 34 वर्ष) और राम रतन मुण्डा उर्फ रतिया बताया दोनों सा० नेवरी थाना मेसरा ओ. पी. (सदर) जिला रांची बताया तत्पश्चात उक्त देशी पिस्तौल / गोली चाकू, मोबाईल एवं उक्त वाहन को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पकड़ाये दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया।



