रांची : रांची पुलिस ने राँची वासियों से अपील की है कि वर्ष वर्ष ईद-उल-फितर पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं एवं सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखें।ईद-उल-फ़ितर पर्व के दौरान निर्धारित स्थलों पर ही जुमा की नमाज़ अदा करें।रॉची पुलिस द्वारा तथ्यहीन, भ्रामक, गलत सूचना/फोटो/विडियो एवं धर्म, पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मिडिया पर शेयर करने वाले के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाले भामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें साथ ही किसी प्रकार के तथ्यहीन अफ़वाह पर भी ध्यान ना दें।आप सभी से यह अनुरोध है कि किसी भी अप्रिय घट्ना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना अपने नजदीकी थाना/हमारे कन्ट्रोल रूम का मोबाईल न0-8987790664, 9798300836 पर दें अथवा 112 पर कॉल करें। राँची पुलिस के टविटर (x) अकाउंट @ranchipolice एवं फेसबुक पेज ranchipolice पर भी सूचना साझा कर सकते हैं।सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गुप्त रखी जायेगी।आप सभी राँची, वासियों से अपील है कि समाज में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रांची पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है।



