रांची-पटना वंदे भारत चलेगा 10 मई से

0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत झारखंड में भी होने जा रही है. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 मई से चलेगी। रेलवे ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को आठ कोच वाली हजारीबाग के रास्ते चलाने की तैयारी कर ली है. रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस जहां सात घंटे में दूरी तय करती है, वहीं रेलवे बोर्ड की कोशिश है कि वंदे भारत ट्रेन छह घंटे में दूरी तय करे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो इसे 10 मई से चलाने की तैयारी है. कोशिश है कि हावड़ा-भुवनेश्वर और रांची-पटना वंदे भारत एक साथ शुरू हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रांची रेल मंडल को तैयारियों का जायजा लेने को कहा गया है. रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में किया जाएगा, क्योंकि यार्ड को उसी हिसाब से मॉडिफाई किया गया है. यह ट्रेन रांची रेल मंडल की होगी। सबसे पहले इसे रांची-बीआइटी मेसरा-हजारीबाग होते हुए पटना तक चलाया जाना है. यह लाइन तैयार है। इस रूट पर फिलहाल कोई दूसरी ट्रेन नहीं चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here