आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने क्षेत्रीय कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), रांची द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “अप्रेंटिसशिप कॉन्क्लेव” में भाग लिया और संबोधित किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया ।कार्यक्रम में पद्म श्री पुरस्कार विजेता अशोक भगत,जॉइंट सेक्रेटरी भारत सरकार सोनल मिश्रा भी शामिल हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर आयोजकों की तरफ से सम्मानित भी किया गया।उन्होंने कहा हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महान नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया है। मेरा मानना है कि यह सर्विस विभिन्न संगठनों के बीच अभिसरण और तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश की क्षमता का लाभ उठाने में अत्यधिक मदद करेगी।



