रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को आयोजित होने वाले पारंपरिक शिव बारात महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव बारात धूमधाम और भव्य तरीके से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।




