नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टेक्सटाइल उद्योग को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत 18% टैरिफ की “बेड़ियों” में दौड़ेगा, जबकि बांग्लादेश 0% टैरिफ के “खुले मैदान” में प्रतिस्पर्धा करेगा।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शर्तों के सामने “सरेंडर” करने का असर भारतीय टेक्सटाइल उद्योग पर पड़ेगा। उन्होंने इसे भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर के लिए “मौत का फरमान” बताया।कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि क्या हम रेस शुरू होने से पहले ही पीछे नहीं छूट रहे?।उन्होंने सरकार से स्पष्ट नीति और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।




