राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित मैकलुस्कीगंज-चामा रोड में नक्सलियों ने कल देर रात कंटेनर गाड़ी के साथ-साथ एक व्यक्ति को जिं*दा ज*ला दिया है।बताया जा रहा है की रांची ज़िले के मैस्क्लूस्कीगंज थाना क्षेत्र में BSNL का ओएफसी बिछाने का काम चल रहा था। रात में ट्रक में मशीन लोड कर खड़ा किया गया था की कल सुबह फिर से काम चालू होगा। रात के करीब 11.30 बजे 4 लोग हथियार के साथ आये और फ़ायर करने लगे। और नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है।उस गाड़ी में वहां पर 8 लोग थे। जिसमे से 7 लोग ट्रक के ऊपर सोये थे।और एक कुक कंटेनर के अंदर सोया हुआ था , फ़ायर की आवाज से तो वो 7 भाग निकले पर जो कुक अंडर ही रह गया। कुछ देर उत्पात मचाने के बाद नक्सलियों ने गाड़ी में आग लगा दी। इस घटना में गाड़ी में बैठा व्यक्ति को जिंदा जला दिया जिस से कुक की मौ*त हो गई । सूचना मिलने के बाद से ग्रामीण एसपी, खलारी थानेदार विजय सिंह, मैकलुस्कीगंज थानेदार समेत पुलिस बल मौके पे पहुंच कर जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।कंपनी के मालिक ने कहा है, मेरी कंपनी सिंह इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड के एचडीडी मशीन ट्रक, मशीन के साथ मेरे एक वर्कर को भी जला दिया।




