आज मधुपुर शहर के पथलचपटी स्थित आम बागान मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन जी का स्वागत किया गया।गोड्डा लोकसभा से महागठबंधन उम्मीदवार प्रदीप यादव के पक्ष में मधुपुर के आमबगान में झामुमो प्रचारक कल्पना सोरेन ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. गोड्डा लोकसभा की जनता INDIA गठबंधन को दे रही अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद।झारखण्डियों से चिढ़ने वाली, 1932 खतियान विरोधी, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण विरोधी भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।जनता लड़ रही है चुनाव बीजेपी के खिलाफ। गोड्डा की जनता ने ठाना है कांग्रेस से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बड़े भैया प्रदीप यादव जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है।तारीख है 1 जून, क्रम संख्या है 2 और निशान है हाथ छाप, याद रखियेगा।हेमन्त जी ने लाखों झारखण्डवासियों को हक़-अधिकार दिया, झारखण्डी अस्मिता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा से पारित करवाया, केंद्र की तानाशाह बीजेपी सरकार से राज्य का अधिकार मांगा, इसी डर से बीजेपी ने उन्हें साजिश के तहत चुनाव से ठीक पहले जेल में डाल दिया।आज झारखण्ड का हर एक वासी लड़ रहा है हेमन्त जी की लड़ाई। यह चुनाव जनता लड़ रही है तानाशाही ताकतों के खिलाफ।झारखण्ड झुकेगा नहीं!
INDIA रुकेगा नहीं!जय झारखण्ड!




