झारखण्ड टेंडर कमीशन घोटाला मामले में IAS मनीष रंजन को ED ने फिर 3 जून को फिर बुलाया

0
IAS MANISH RANJAN

झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाला मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. इस मामले में ईडी ने IAS मनीष रंजन से कल (मंगलवार) को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की है .रात 9 बजे के बाद वे ED कार्यालय से बाहर निकले मनीष रंजन।मनीष रंजन ने इन सभी सवालों पर किसी भी प्रकार के जानकारी देने से इनकार किया। पूछताछ के दौरान ED ने मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठा कर मनीष रंजन से कई सवाल जबाब किए, लेकिन ED के सवालों पर दोनों ने कोई भी जानकारी नही दी |ED ने मनीष रंजन को दुबारा 3 जून को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है.आप को पता होगा की 6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस रहे संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के फ्लैट से ED को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं. उसमें कमीशन की राशि किन-किन लोगों को जाती थी, इसका पूरा विवरण ED पास मौजूद है.इस पर भी ED ने मनीष रंजन से जवाब मांगे पर उन्होंने किसी भी प्रकार का जवाब नही दिया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here