रांची: झारखंड से यौ*न उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें लद्दाख के लेह जिले में तैनात भारतीय सेना के जवान की पत्नी के साथ रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में 4 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बला*त्कार किया है। पीड़िता के मुताबिक सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात 12 से 12.30 बजे के बीच चार अपराधी उसके घर में घुसे और उसके साथ सामूहिक दु*ष्कर्म किया। पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।सेना के जवान की पत्नी ने रांची के खरसीदाग ओपी में दिए गए अपने आवेदन में बताया है कि वह 15 दिन पहले ही अपने नए घर में रहने आई है। महिला के अनुसार, वह बला*त्कारियों में से किसी को नहीं जानती है। महिला ने बताया कि वह खूंटी जिले की रहने वाली है और खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित घर में अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी, तभी बलात्कारियों ने उसे बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ बला*त्कार किया। महिला का पति भारतीय सेना में है और वर्तमान में लेह में तैनात है। घटना के बाद ग्रामीण एसपी और डीएसपी कथित यौ*न उत्पीड़न की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल और डीएसपी मुख्यालय अमर पांडेय भी जांच के सिलसिले में पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़िता ने दोनों अधिकारियों को अपनी आपबीती भी सुनाई।


