रांची : Viksit Bharat Budget 2025 पर आज रांची सांसद संजय सेठ ने हजारीबाग में पत्रकारों के साथ संवाद किया। सांसद संजय सेठ ने कहा यह भारत के जन-जन का बजट है, जिसमें युवा, महिला, मजदूर, किसान सबकी की चिंता की गई है। मध्यम वर्ग को मोदी सरकार ने राहत देने का काम किया है। झारखंड के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार मदद देने को तैयार है। इस अवसर पर हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जयसवाल, हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल, सुनील मेहता सहित हजारीबाग के विभिन्न संगठनों प्रबुद्धजन शामिल हुए।




