तेलंगाना सीएम से सीएम हेमंत सोरेन का आग्रह ”टनल हादसे में हरसंभव रेस्क्यू मदद पहुंचाने की कृपा करें”

0
hemant soren

झारखंड: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ लोग अंदर फंस गए हैं, जिनमें से चार झारखंड के निवासी हैं.सुरंग में फंसे मजदूर झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के हैं.मामले की सूचना मिलते ही झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने तेलंगाना सीएम से आग्रह करते हुए एक्स पर लिखा”तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल हादसे में झारखण्ड समेत अन्य राज्यों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर मिली है। तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula जी से आग्रह है कि टनल हादसे में हरसंभव रेस्क्यू मदद पहुंचाने की कृपा करें। मैं मरांग बुरु से हादसे में फंसे सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की कामना करता हूँ।झारखण्ड सरकार, तेलंगाना सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर हर पल की जानकारी ले रही है तथा हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी 23 फरवरी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से फोन पर बातचीत की.लगभग 20 मिनट चली इस बातचीत में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बचाव अभियान पर विस्तार से जानकारी दी और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया.बता दे कि तेलंगाना की सरकार ने लंबित परियोजना को पूरा करने के लिए हाल ही में सुरंग के निर्माण कार्य को फिर से शुरू किया था. निर्माण फर्म ने चार दिन पहले काम शुरू किया था और शनिवार सुबह 50 श्रमिक काम के लिए सुरंग में गए थे. जिनमें से 8 श्रमिक फंस गए. सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि शनिवार सुबह सुरंग में काम शुरू होने के तुरंत बाद ही उसमें पानी घुसने लगा और मिट्टी धंसने लगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here