रांची : सांसद संजय सेठ ने जिला स्कूल मैदान, रांची में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेला का उद्घाटन राज्यसभा की सांसद डॉ० महुआ माजी के साथ किया। सांसद ने मेला में आई पुस्तकों का अवलोकन किया। संजय सेठ ने कहा, आज के आधुनिक युग में भी पुस्तक की जगह कोई नहीं ले सकता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में पुस्तकें पढ़ने की आदत अवश्य रखनी चाहिए। इस अवसर पर अनुज कुमार सिंह, श्री चंद्रभूषण की विशेष रूप से उपस्थित रहे।




