रांची:1000 से अधिक दिव्यांगजनों को सांसद संजय सेठ ने सहायक उपकरण वितरित किया

0
MP Sanjay Seth

रांची : आज CRC नामकुम में 1000 से अधिक दिव्यांगजनों को सांसद संजय सेठ ने सहायक उपकरण वितरित किया.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 194 व्हीलचेयर, 24 कमबोर्ड चेयर, 214 सैक्राल बेल्ट, 126 क्यूज़ीन फॉम, 93 वाकिंग स्टिक, 90 वाकिंग स्टिक (A), 52 सुनने वाली मशीन, 428 Knee Brace सहित कई सहायक उपकरण दिव्यांजनो को उपलब्ध कराए गए।

सांसद संजय सेठ ने कहा ये उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और सशक्त बनाएंगे।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों के बीच सहायक उपकरणों के वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआरसी, नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर के 75 स्थान पर यह आयोजन आज किया गया है। हर दिव्यांगजन सशक्त बने, अपने जीवन में आगे बढ़े; इसके लिए मोदी सरकार सदैव ही गंभीर और कर्मशील रही है। इसी का परिणाम है कि रांची में प्रत्येक वर्ष हजारों दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं।आज के इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभी सिंह, निदेशक सूर्यमणि प्रसाद और संजय मंडल, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो, प्रमोद सिंह, रितेश उरांव, माधुरी देवी, रेखा देवी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here