सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV9 भारतवर्ष, आजतक, ABP, ज़ी न्यूज़ और TV18 को औपचारिक नोटिस भेजा है और भाषा विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है.क्योंकि ये चैनल हिंदी होने के बावजूद प्रसारण में करीब तीस प्रतिशत उर्दू शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. दरअसल ठाणे (महाराष्ट्र) के निवासी एस.के. श्रीवास्तव खुद को लीगल प्रैक्टिशनर बताते हैं उनका कहना है कि हिंदी टीवी चैनल वाले बैठने के लिए ‘तशरीफ़ रखिए’, बाढ़ के लिए ‘सैलाब’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. ये सब कोई हिंदी भाषी कैसे समझेगा.9 सितंबर 2025 को CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी कि जिसमें उन्होंने हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी9 भारतवर्ष, आज तक, एबीपी न्यूज़, ज़ी न्यूज़ और टीवी18 अपने प्रसारण में लगभग तीस प्रतिशत उर्दू शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं.शिकायतकर्ता एस.के. श्रीवास्तव का दावा है कि ये चैनल हिंदी न्यूज़ चैनल होने का दावा करते हैं लेकिन अपनी रोजाना की टिप्पणियों में अन्य भाषाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो जनता के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक कृत्य है.‘मेरा एक उद्देश्य यह भी है कि जो हिंदी बोलते हैं. हिंदी में बीए, एमए और पीएचडी करते हैं, उनको कुछ काम मिल जाए.’




