रांची : स्टेशनों के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू,रेल रोको आंदोलन को जयराम महतो का समर्थन

0

रांची : स्टेशनों के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू।राय, सिनि, पारसनाथ, मुरी, सोनूवा, गालूडीह, हेसालोंग समेत कई जगहों पर लोग पटरियों पर डटे हैं।कई ट्रेनें रद्द/मार्ग बदले, स्टेशनों पर कंट्रोल।भारी पुलिस व RPF तैनात। रेल यातायात पूरी तरह से बाधित है।

झारखंड में कुड़मी समाज का ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन आज से शुरू हो गया है। आंदोलन को लेकर कुड़मी समाज ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 100 रेलवे स्टेशनों पर रेल परिचालन ठप करने की चेतावनी दी है। अनुसूचित जनजाति की मान्यता और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आज शनिवार को अहले सुबह से जोगेश्वर बिहार स्टेशन पर कुड़मी साथियों का “रेल टेका डहर छेका” आंदोलन का शंखनाद हो गया हैं।सुबह से ही बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के साथीगण निर्धारित स्टेशनों में रेल पटरियों पर उतर आए हैं और नारेबाज़ी करते हुए रेल परिचालन बाधित कर दिया है।

विधायक जयराम महतो:75 सालों से अपने हक़ अधिकार और पहचान की लड़ाई लड़ने वाले कुड़मि समाज के हर संघर्ष में उनके साथ हूँ पारसनाथ स्टेशन में चल रहे रेल टेका आंदोलन में उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया, साथ में मौजूद रहे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो जी.मैं केंद्र और राज्य सरकार से माँग करता हूँ जल्द से जल्द कुड़मि समाज के साथ न्याय करें और सभी आंदोलनकारीयों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी माँगों को रखें.जोहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here