रांची: आज अहले सुबह ज़िला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में डीडीसी दिनेश यादव के नेतृत्व छापेमारी की गयी.रांची जिला प्रशासन ने विकास आयुक्त दिनेश यादव के नेतृत्व में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार में आज सुबह 5 बजे छापेमारी की। इस दौरान लगभग 3 घंटे तक अधिकारियों और पुलिस के जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की गहन तलाशी ली।



