Ranchi: झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने गुरुवार आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी खियांग्ते को सुखदेव सिंह को स्थानांतरित कर झारखंड का मुख्य सचिव बनाया गया है.सुखदेव सिंह को एटीआई का महा-निदेशक बनाया गया है.बता दें कि सुखदेव सिंह मार्च 2024 में सेवानिवृत्ति होने वाले थे लेकिन तीन महीने पहले ही उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटा कर एटीआई (ATI) का निर्देशक बनाया गया है.



